MP Uparjan 2023: धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु 17 सितंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, लाखो किसानो के लिए जरूरी सूचना

 
MP Uparjan 2023: धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु 17 सितंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, लाखो किसानो के लिए जरूरी सूचना

MP Uparjan 2023: मध्य प्रदेश के लाखो किसानो के लिए बड़ी खबर निकल कर आ रही है। हर साल प्रदेश में किसानो की फसल का उपार्जन कराया जाता है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हजारो मेट्रिक टन अनाज की खरीदी की जाती है।इस साल के अनाज उपार्जन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

बता दें कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 20 सितम्बर 2023 से 5 अक्टूबर 2023 तक होगा। जिलों के निर्धारित क्षेत्र के पंजीयन केन्द्र में अधिक किसान पाये जाते हैं तो उस क्षेत्र में एम.पी. ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे के माध्यम से किसानों का पंजीयन करना चाहते हैं, उन आवेदकों को वेबसाइट https://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/Home.aspx में आवेदन 17 सितंबर 2023 तक कर सकते हैं।

बता दें कि सॉफ्टवेर के माध्यम से उपार्जन केन्द्रों द्वारा किसानो से अनाज की प्राप्ति (खरीदी) की जाती है। प्राप्ति के पश्चात किसानो को उनके बेचे गए अनाज की रसीद उपलब्ध कराई जाती है एवं किसानो द्वारा बेचे गये अनाज की राशि सात कार्यालयीन दिवसों में उनके पंजीकृत बैंक खाते मे जमा कर दी जाती है। ई-उपार्जन साफ्ट्वेय़र के माध्यम से उपार्जन केंद्र द्वारा संग्रहण केन्द्र को किसानो से ख़रीदे गए अनाज का परिवहन किया जाता है। परिवहन में उपयोग होने वाले बारदानो को भी उपार्जन केंद्र द्वारा प्राप्त और अन्य उपार्जन केंद्र को जारी किया जाता है। अनाज खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया ई-उपार्जन साफ्ट्वेय़र के माध्यम से ही की जाती है।

Tags