अनूपपुर में हुआ नारद पंचांग का विमोचन: अहम भूमिका निभा रहे कर्मठ कलम वीरों को दिया गया नारद सम्मान, राज्यमंत्री मप्र दिलीप जायसवाल रहे मुख्यातिथि

अनूपपुर आज के इस आधुनिक दौर में जहां सोशल मीडिया खबरों को लेकर एक बड़ा प्लेटफार्म है।
 
Sss

वहीं इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकारों लिए सबसे पहले अपनी खबरों को पाठक तक पहुंचाने की प्रतिस्पर्धा कर अपनी कलम की विश्वसनीयता बनाए रखना, किसी चुनौती से कम नहीं है। यह विचार स्थानीय एक निजी पैलेस में दबंग पब्लिक प्रवक्ता इकाई के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि की आसंदी से दिलीप जायसवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मध्य प्रदेश शासन ने व्यक्त  किया।

वह नारद पंचांग विमोचन एवं पत्रकार सम्मान समारोह के अवसर पर बतौर  मुख्यातिथि पहुंचे थे। उन्होंने ने केंद्र की कांग्रेस सरकार के (1975 में) लगाए गए इमरजेंसी की याद दिलाते हुए कहा कि, संपूर्ण भारत में मीडिया संस्थानों में ताला लग गया था। उस दौर में भी बिल्टिस नामक अखबार ने जनता के सामने सच्चाई परोसने का काम किया था।  विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि, आज के इस दौर में पत्रकारिता काफी चुनौती पूर्ण है। पत्रकारों के लिए पत्रकारिता करते हुए अपनी छवि को स्वच्छ बनाए रखना ही सबसे बड़ी चुनौती है।

सुनील चौरसिया नगर परिषद अध्यक्ष डूमरकछार ने भी अपने उद्बोधन में पत्रकारों के ऊपर हो रहे हमले की निंदा करते हुए पत्रकारों की पीड़ा व्यक्त की। आपको बता दें कि, पत्रकार से नगर परिषद अध्यक्ष बने श्री चौरसिया खबरों को लेकर सजग व संवेदनशील रहे हैं। चौथे वक्ता के रूप में गीता गुप्ता नगर परिषद अध्यक्ष बरगवां ने पत्रकारों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि, मेरा मत पत्रकारों की भूमिका को लेकर बहुत सकारात्मक है। विषम परिस्थिति में भी पत्रकारों की समाज में महिती भूमिका रहती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदास पुरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि, एक जिम्मेदार पत्रकार प्रशासन एवं जनता के बीच पुल के समान काम करता है। डॉ. राज पाण्डेय ने प्रस्तावना रखते हुए कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी। स्वागत की कड़ी में अभय पाठक ने जिलाध्यक्ष रामदास पुरी, अविनाश दुबे ने भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल गुप्ता, शैलेंद्र द्विवेदी ने नगर परिषद अध्यक्ष गीता गुप्ता, राजेश सिंह ने नगर परिषद अध्यक्ष सुनील चौरसिया, संजीत सोनवानी द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। 

स्वागत की बेला को विराम देते हुए सभी मंचासीन अतिथियों ने क्रमशः अपना उद्बोधन दिया तत्पश्चात पत्रकारों व वरिष्ठ जनों की गरिमामयी उपस्थित में मंचासीन अतिथियों ने वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। इसके उपरांत संभाग से आए सभी कलमवीरों का नारद सम्मान (स्मृति चिन्ह देकर) सम्मानित किया गया। उक्त आयोजन सम्पन्न होने के उपरांत जिला मीडिया हाउस का शुभारंभ‌ भी किया गया।

इस कार्यक्रम में अरविंद बियाणी, राजेश शिवहरे, मनोज द्विवेदी, अजीत मिश्रा, सुनील चौरसिया, अभय पाठक, चैतन्य मिश्रा, अजय मिश्रा, बीरेंद्र सिंह राठौर, आदर्श दुबे, नीरज गुप्ता, आनंद पाण्डेय, राजनारायण द्विवेदी, मनोज शुक्ला, विजय पंडा, संतोष चौरसिया, दिवाकर विश्वकर्मा, भरत मिश्रा, सुरेश शर्मा, राजेश सिंह, शैलेंद्र द्विवेदी, किशोर सोनी, सुमिता शर्मा, श्रीराम, अंजनी कुमार सिंह मेजर, अनुपम सिंह, जुगुल किशोर मिश्रा, विनय शुक्ला, ज्ञानचंद जैसवाल, आशुतोष सिंह दीक्षित, अविनाश दुबे, रमाकांत शुक्ला, आकाश नामदेव, विनोद पाण्डेय, आशीष सेन, मनीष अग्रवाल, मनोज सिंह, समर बहादुर सिंह, ज्ञानेंद्र पाण्डेय, गिरीश राठौर, हिमांशु बियाणी, महेंद्र सोनी, दिनेश सिंह राजपूत , बी एल सिंह, अमित बैश, मुनेन्द्र यादव, भूपेंद्र पटेल, संजीत सोनवानी, भूपत नायक, मनोज गुप्ता, समीम खान, बृजवासी अग्रवाल, मुरलीधर त्रिपाठी, डॉ. विजय सिंह, अंकित गुप्ता, कमल पाठक, राहुल मिश्रा, राजू अग्रवाल, सौरभ सिंह, पंकज राव, अखिलेश सिंह, अजय पाल, सी पी जैसवाल, बृजेन्द्र गुप्ता, गंगाधर चौधरी, सुरेश गुप्ता व प्रकाश पत्रकार शामिल हुए।

Tags