एमपी कोरोना से एक और मौत, 12 पॉजिटिव

Corona in MP: मध्य प्रदेश में जनवरी से अब तक कोरोना के 65 एक्टिव केस, अब तक तीन लोगों की मौत, धीरे-धीरे मगर लगातार बढ़ रही है एक्टिव केसों की संख्या…

 
corona

Corona in MP: मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक दिन पहले ही इंदौर में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जबलपुर में पहला कोरोना केस मिला। गुरुवार को इंदौर में भर्ती रतलाम की कोरोना संक्रमित 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला 8 जून को टीबी के इलाज के लिए भर्ती हुई थी, जिसे बाद में एमआरटीबी शिफ्ट किया गया। सीएमएचओ डॉ संध्या बेलसरे के अनुसार, महिला को पहले से गंभीर बीमारियां थीं। टीबी, अस्थमा, हाई ब्लड प्रेशर और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थी, जिससे उनकी हालत और जटिल हो गई थी।

पहले से गंभीर समस्या

6 दिन पहले खरगोन से इंदौर रेफर 44 वर्षीय महिला की कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मौत हो गई थी। इससे पहले कोरोना संक्रमित 74 वर्षीय महिला की अरबिंदो अस्पताल में मौत हुई थी। दोनों को गंभीर समस्याएं थीं।

देशभर में जनवरी से अब तक करीब 77 मौतें

जबकि देश की बात करें तो जनवरी 2025 से अब तक करीब 77 मौतों की पुष्टि हुई है। इनमें एमपी की 3 मौतों को शामिल किया गया है।