एमपी के पन्ना में धान खरीदी केंद्र के बाहर किसानों का चक्काजाम, अधिकतर किसानों की धान रिजेक्ट किए जाने से थे नाराज

 
एमपी के पन्ना में धान खरीदी केंद्र के बाहर किसानों का चक्काजाम, अधिकतर किसानों की धान रिजेक्ट किए जाने से थे नाराज

Panna Mp News: जब सैकड़ो किसानों ने खरीदी केंद्र के बाहर चक्काजाम लगा दिया औऱ प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया, किसानों का आरोप हैं कि धान खरीदी केंद्र के संचालक और सर्वेयर के द्वारा किसानों को परेसान किया जा रहा है, अधिकतर किसानों की धान को गुनवक्ताविहीन बताकर रिजेक्ट किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा किसानों की धान की फसल की खरीदी करने के लिए 28 नवम्बर से 16 जनवरी तक धान खरीदी केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं और 28 नवंबर से पन्ना जिले के किया जाएगा और 30 हजार 935 ने पंजीकृत किसानों की धान का उपार्जन 48 केंद्रों में खरीदी की जा रही है, लेकिन इस अब धान खरीदी केंद्रों से प्रबंधन की लापरवाही के मामले सामने आने लगे है।

जिससे किसान अब प्रदर्शन और चक्काजाम करने के लिए मजबूर हो रहे है,मामला पन्ना जिले के लक्ष्मीपुर धान खरीदी केंद्र से सामने आया है, जहां पर केंद्र के सर्वेयर से परेसान हो चुके हैं, किसानों का आरोप हैं कि धान को गुनवक्ताविहीन बताकर रिजेक्ट किया जा रहा है और किसानों काफी परेसान हो रहे हैं।

प्रबंधन से शिकायत भी की थी लेकिन धान खरीदी केंद्र के सर्वेयर मनमानी कर रहे हैं जिससे सोमवार के दिन सैकड़ो किसानों ने धान खरीदी केंद्र के बाहर चक्काजाम लगा दिया।प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया, हालांकि जानकारी लगते ही तहसीलदार और बृजपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुँच गए।और किसानों को चक्काजाम खोलने की समझाइश दी,और किसानों की समस्या का निराकरण करने का अस्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने जाम खोला,और प्रदर्शन बंद कर दिया।

Tags