पन्ना जिले में तेंदुआ की करंट से मौत मामले में वनविभाग ने चार किसानों की गिरफ्तारी, विरोध में उतरे किसान कहा जबरन किसानों पर विभाग कर रहा कार्यवाही

 
पन्ना जिले में तेंदुआ की करंट से मौत मामले में वनविभाग ने चार किसानों की गिरफ्तारी, विरोध में उतरे किसान कहा जबरन किसानों पर विभाग कर रहा कार्यवाही

इस मामले में वन विभाग ने कार्यवाही करते हुए गांव के स्थानीय किसानों को गिरफ्तार किया है।जिसके बाद अब गांव में दहसत का माहौल का माहौल है।और गांववालों ने वन विभाग की कार्यवाही का विरोध करते हुए पन्ना कलेक्टर को ज्ञापन दिया है।और गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई की मांग की है।

दरअसल 17 जनवरी को पन्ना जिले दक्षिण वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पवई रेंज के बमुरहा गांव के एक खेत मे तेंदुए का शव बरामद किया गया था।जिसके पोस्टमार्टम उपरान्त पता चला कि तेंदुए की मौत करंट की चपेट में आने की बजह से हुई है।जिसके बाद वनकर्मियों ने कार्यवाही करते हुए चार किसानों को गिरफ्तार किया है।जिसके बाद ग्रामीणों में दहसत का माहौल है।और ग्रामीण किसानों का कहना है।कि वन विभाग के द्वारा बिना जांच परख कर कार्यवाही की है।

हमारे किसान साथियों को जबरन गिरफ्तार कर उनके ऊपर कार्यवाही की जा रही है।जिसके विरोध में ग्रामीणों ने एकजुट होकर स्थानीय गुनोर विधानसभा के विधायक शिवदयाल बागरी और किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बसंत लाल पटेल के साथ पन्ना कलेक्ट्रेट पहुँचकर पन्ना कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया है।और वन विभाग के ऊपर गिरफ्तार किए गए किसानों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।साथ ही कांग्रेस विधायक शिवदयाल बागरी ने भी वन की कार्यवाही को गलत बताते हुए गिरफ्तार किसानों की रिहाई की मांग पन्ना जिला प्रशासन से की है।

Tags