रोमांस स्कैम का शिकार हो रहे हैं 30 से 50 साल के लोग, साइबर सेल में 1.10 करोड़ की ठगी की रोज शिकायतें

MP News Romance Scam: डिजिटल अरेस्ट के बाद अब रोमांस स्कैम साइबर सेल के पास रोज आ रहीं 20 से 30 शिकायतें, पत्रिका का चौंकाने वाला खुलासा, आप भी रहें सतर्क
 
MP News Romance Scam

MP News Romance Scam: डिजिटल अरेस्ट से लगातार बढ़ते ठगी के मामलों को लेकर पत्रिका ने मुहिम छेड़ी। अपराधियों को बेनकाब किया। लोगों को जागरूक किया। हजारों लोग ठगे जाने से बचे। डिजिटल अरेस्ट का पैंतरा कमजोर पड़ने लगा तो अब साइबर ठग ऑनलाइन रोमांस के जरिए रकम हड़पने लगे हैं। हालात को मध्यप्रदेश साइबर सेल की ताजा रिपोर्ट बयां कर रही है। 

मुख्य बातें:

​शिकायतों का आंकड़ा: साइबर सेल को रोज़ाना 30 से 40 रोमांस स्कैम की शिकायतें मिल रही हैं।

​ठगी की रकम: इन शिकायतों में रोज़ लगभग 1.10 करोड़ रुपये की ठगी के मामले सामने आ रहे हैं।

​सबसे ज़्यादा शिकार: 30 से 50 साल के लोग, जो अपनी मेहनत की कमाई का बड़ा हिस्सा ठगों के जाल में फंसा रहे हैं, इस स्कैम के सबसे ज़्यादा शिकार बन रहे हैं।

​ठगी का तरीका: ठग सोशल मीडिया या डेटिंग ऐप्स पर दोस्ती करते हैं, भावनात्मक रिश्ता बनाते हैं और फिर इन्वेस्टमेंट या किसी निजी समस्या का बहाना बनाकर पैसे मांगते हैं।

​अन्य स्कैम भी सक्रिय: 'जॉब फ्रॉड' के निशाने पर 20 से 30 साल के युवा और 'डिजिटल अरेस्ट' जैसे अन्य साइबर अपराध भी जारी हैं।

​सुरक्षा सलाह: साइबर सेल ने लोगों को 'रोमांस स्कैम' से सावधान रहने और जागरूक होने की अपील की है।

Tags