ADGP शहडोल के नेतृत्व में निकली झांकी: पुलिस ने बताए नए भारतीय न्याय एवं नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम कानून

नये विधान, नये भारत के निर्माण में सहायक होंगे: सागर
 
rrr

शहडोल। नये आपराधिक कानूनों के प्रचार प्रसार को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को नगर में विशेष झांकी निकाली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर एडीजीपी डी सी सागर के नेतृत्व में यह झांकी निकाली गई। कार्यक्रम में डीआईजी सविता सोहाने, कलेक्टर वंदना वैद्य, एसपी कुमार प्रतीक, एडिशनल एसपी अंजुलता पटले भी शामिल रहे।

भारत सरकार ने ब्रिटिश कालीन पुराने आपराधिक कानूनों में बदलाव करते हुए भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व‌ भारतीय साक्ष्य अधिनियम बनाए हैं। जिन्हें लागू करने से पहले जनसामान्य में इसकी जानकारी होना नितान्त आवश्यक है। इसलिए पुलिस ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहल करते हुए महात्मा गांधी स्टेडियम से ग्राम पोंगरी तक झांकी निकाली। होर्डिंग्स, बैनर आदि के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गई। रास्ते में प्रमुख चौराहों पर उपस्थित लोगों को एकत्रित करते हुए नये कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर एडीजीपी व एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि, "नया भारत-नया विधान" विचारधारा को साकार करते हुए शासन के मंशा अनुसार ब्रिटिश शासन की छाप प्रदर्शित करने वाले कानून को हटाकर नये विधान को लाया गया है, जो एक नये भारत की नींव रखेगा। इन 
कानूनों के प्रावधानों को आमजन तक पहुंचाने पुलिस यह कार्य कर रही है। पुराने जटिल विधानों को हटाकर सरल एवं वर्तमान आवश्यकतानुसार नये विधानों को लाया गया है, जो नये भारत के निर्माण में सहायक होंगे।

Tags