किसानों के समर्थन में उतरे कांग्रेसी: अंबेडकर चौक पर किया धरना प्रदर्शन, एमएसपी गारंटी की मांग

 
rrrr
शहडोल में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी। 

शहडोल। मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक पर गुरुवार की दोपहर जिला कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन किसानों के समर्थन में एमएसपी की गारंटी को लेकर हुआ। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।‌ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार उक्त प्रदर्शन दोपहर 1 बजे किया गया। 

मांग की गई है कि, किसान संगठनों की ओर से एमएसपी कानूनी गारंटी सहित कृषक कल्याण स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू हों। इसके साथ ही किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन और कर्ज माफी, लखीमपुर खीरी हिंसा पीडितों के लिए न्याय, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 बहाली एवं पिछले आंदोलन के दौरान मारे गए किसान परिवारों को मुआवजा देने की आदि मांगें शामिल हैं।

कांग्रेस ने कहा कि, प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किसानों से रूपये 2700 प्रति क्विंटल पर गेंहू और 3100 प्रति क्विंटल पर धान खरीदी की घोषणा की है। लेकिन खेद की बात है कि, केन्द्र की भाजपा सरकार ने शांतिपूर्वक किए जा रहे आंदोलन को कुचलने की हर तरह से तैयारी की जा रही है। बताया कि, राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान किसानों की उपज का एमएसपी दिए जाने का समर्थन किया है।

धरना प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, कार्यवाहक अध्यक्ष अजय अवस्थी, कुलदीप निगम, सुनील खरे, अनुज मिश्रा, सुमित गुप्ता, प्रभात पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, आशीष तिवारी, सौरभ तिवारी, रूपनारायण मिश्रा, संध्या सिंह, हीरालाल प्रजापति, आशीष द्विवेदी, हर्ष गौतम, शुभम सोंधिया, निखिल, आकाश, गौरव, महेंद्र,आयुष, साहिल, शिवम, हिमांशु सहित काफी संख्या में किसान एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Tags