MP के सतना-रीवा-मैहर समेत 15 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश ओले का अलर्ट
MP Weather News: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में पिछले चार दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है।
Wed, 20 Mar 2024
MP Weather News: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में पिछले चार दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में पश्चिमी विदर्भ पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। उत्तर प्रदेश पर एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। इसके अतिरिक्त बंगाल की खाड़ी में प्रति चक्रवात मौजूद है।
*इन जिलों में वर्षा, ओले गिरने की है संभावना*
बुधवार को नर्मदापुरम, रीवा, मऊगंज, सतना, छिंदवाड़ा, मैहर, पांढुर्णा, सीधी, कटनी, नरसिंहपुर और बैतूल जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, जबलपुर और सिवनी जिले में लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ वर्षा एवं ओला वृष्टि के आसार हैं। अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ओले भी गिर सकते हैं।