MP में तेज गर्मी के बीच इन दो संभागों में बारिश और ओले गिरने की संभावना
MP weather News: मध्य प्रदेश में मौसम के दो रूप दिख रहे हैं।
Sat, 3 May 2025

MP Weather News Update: एक ओर भीषण गर्मी ने जहां प्रदेश के पश्चिमी जिलों में जनजीवन प्रभावित किया है, वहीं पूर्वी हिस्सों में हुई वर्षा ने लोगों को राहत पहुंचाई है। शुक्रवार को चंबल, जबलपुर, सागर और शहडोल में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई, जिससे रीवा और शहडोल संभागों में तापमान सामान्य से 2.3-2.9 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ। वहीं भोपाल संभाग के जिलों में भी पारा सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। हालांकि राजधानी में लोग भीषण गर्मी से त्रस्त नजर आए।
मौसम विज्ञानी ने बताया कि आगामी तीन-चार दिनों में जबलपुर और शहडोल संभागों में ओले गिरने की संभावना है।
साथ ही पूरे प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
उत्तरी मध्य प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और उज्जैन संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
वर्तमान में प्रदेश में मौसम पांच सिस्टम से प्रभावित है, जिनमें से एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के पास सक्रिय है, जबकि दो प्रमुख द्रोणिकाएं प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों से गुजर रही हैं।
पश्चिमी जिलों में रतलाम सबसे गर्म रहा, जहां दिन का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
खंडवा और खरगोन में 43 डिग्री, रायसेन, शिवपुरी और धार में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
धार, ग्वालियर, इंदौर और उज्जैन में रात का पारा 26 डिग्री तक पहुंच गया।
प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी का अहसास होगा।
वहीं पूर्वी इलाकों में वर्षा की गतिविधियों की वजह से तापमान में मामूली गिरावट होगी।