MP के परिवहन विभाग में जल्द निकलेगी भर्ती, मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग में जल्द ही भर्तियां होंगी। बता दें कि परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह (Uday Pratap SIngh) ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि मध्य प्रदेश में परिवहन से होने वाले राजस्व को बढ़ाने के लिये रिक्त पड़े पदों पर भर्ती का काम तेज गति से किया जाये।

mp news updates

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री ने परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। परिवहन मंत्री सिंह सोमवार को मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर एसीएस परिवहन राजेश राजौरा भी मौजूद थे। परिवहन मंत्री सिंह ने कहा कि सड़कों पर निश्चित मापदण्ड से ज्यादा वातावरण को प्रदूषित करने वाले वाहनों की जाँच कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि अंतर्राज्यीय परिवहन सेवा को बढ़ाने के लिये अन्य राज्यों के साथ अनुबंध किया जाये। विभागीय पुनर्गठन परिवहन मंत्री ने विभाग की संरचना के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि विभाग के पुनर्गठन का प्रस्ताव तैयार करें। इस पर शासन स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कराई जायेगी। मंत्री सिंह ने प्रदेश में चलने वाली स्कूल बसों के फिटनेस कार्य को प्राथमिकता के साथ किये जाने के निर्देश दिये। अपर परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना ने बताया कि प्रदेश में 10 क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, 10 अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और 32 जिला परिवहन अधिकारी कार्य कर रहे हैं।