Rewa BJP Candidates List: रीवा से भाजपा ने फिर जताया जनार्दन पर भरोसा लोकसभा प्रत्याशियों के नाम किए घोषित

Rewa BJP Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।
 
rewa

Rewa BJP Candidates List: इसमें मप्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ समेत 195 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय किए है। मध्यप्रदेश की 24 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हुआ है।

BJP नेसांसद जनार्दन मिश्रा को बनाया उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर रीवा लोकसभा सीट से सांसद जनार्दन मिश्रा को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। उनके नाम की घोषणा होते ही जहां पार्टी के पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है

भारतीय जनता पार्टी ने आसन्न लोकसभा चुनाव में एक बार फिर सांसद जर्नादन मिश्रा पर भरोसा जताया है। रीवा लोकसभा सीट से उनको पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। टिकट की दावेदारी में रहे गौरव तिवारी एवं प्रज्ञा त्रिपाठी को अभी और इंतजार करना होगा। भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में मंथन के बाद पार्टी द्वारा यह निर्णय लिया गया है। हालांकि पूर्व से ही जनार्दन मिश्रा को ही मैदान में उतारने के कायस लगाए जा रहे थे, जो सच साबित हुए। अब टिकट मिलने के बाद सांसद मिश्रा को कई कड़ी चुनौतियां को सामना करना होगा।

Tags