रीवा जिले में अब तक 91015 टन धान की खरीद

Rewa MP News- किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है।
 
rewa news

Rewa MP News- किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। जिले में अब तक 15216 किसानों से 91015.07 टन धान का उपार्जन किया गया है।

बता दें इसके लिए किसानों को 198 करोड़ 68 लाख 59 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को शीघ्र ही उनके बैंक खाते में राशि का भुगतान किया जाएगा। अब तक उपार्जित धान में से 23944.92 टन का उठाव करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। अब तक 34342 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। 

उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। शेष बची हुई धान का गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। पंजीकृत किसानों से 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी। 


 

Tags