नगरपालिका CMO, जनपद CEO और थाना प्रभारी पर गिरी गाज, रीवा कलेक्टर ने जारी किया नोटिस!

कलेक्टर द्वारा यह एक्शन लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित की गई समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण न करने पर नोटिस दिया गया है।
 
rewa mp news

रीवा कलेक्टर  बड़ा एक्शन लिया है। बता दें कि रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल (Rewa Collector Pratibha Pal) ने तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है। जानकारी के मुताबिक कलेक्टर द्वारा यह एक्शन लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित की गई समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण न करने पर नोटिस दिया गया है।

रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को तीन दिवस की समय सीमा में अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समय सीमा का पालन न करने तथा उत्तर संतोषजनक न होने पर मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी मऊगंज महेश पटेल को समय सीमा में जन्म प्रमाण पत्र तथा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न करने पर नोटिस दिया है। इसी तरह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हनुमना अजय सिंह को भी निर्धारित समय सीमा में मृत्यु प्रमाण पत्र तथा जन्म प्रमाण पत्र जारी न करने पर नोटिस दिया गया है। थाना प्रभारी मनगवां अनूप उइके को आवेदक को मर्ग इंटिमेशन की छायाप्रति समय सीमा में न देने पर नोटिस दिया गया है।

Tags