रीवा कलेक्टर IAS प्रतिभा पाल ने 4 राजस्व अधिकारियों के प्रभारों में किया परिवर्तन

Rewa MP News; रीवा कलेक्टर ने चार राजस्व अधिकारियों के प्रभारों में किया परिवर्तन

 
rewa mp news

Rewa MP News: रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल (Rewa Collector Pratibha Pal) ने प्रशासकीय कार्य एवं कार्यालयीन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चार राजस्व अधिकारियों के प्रभारों में परिवर्तन किया है। जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर संजय कुमार जैन (Joint Collector Sanjay Kumar Jain) को एसडीएम त्योंथर तथा संयुक्त कलेक्टर अनुराग तिवारी (Joint Collector Anurag Tiwari) को गुढ़ अनुभाग का एसडीएम बनाया गया है। 

संयुक्त कलेक्टर पीके पाण्डेय को कलेक्टर कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का प्रभार दिया गया है। डिप्टी कलेक्टर रामनिवास सिंह सिकरवार को जवा अनुभाग का एसडीएम तथा जिला आपूर्ति नियंत्रक का प्रभार दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।                

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक हुई 360560 टन धान की खरीद

किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। जिले में अब तक 55154 किसानों से 360560 टन धान का उपार्जन किया गया है। 

इसके लिए किसानों को 787 करोड़ 10 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को उनके बैंक खाते में अब तक 486 करोड़ 40 लाख 32 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। खरीदी गई धान में से अब तक 298989 टन का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। अब तक 63022 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं।

 उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। शेष बची हुई धान का गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। पंजीकृत किसानों से 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी। 
 

Tags