रीवा- समर्थन मूल्य में 40303 किसानों से अब तक हुई 257645 टन धान की खरीद

जिले में अब तक 40303 किसानों से 257645 टन धान का उपार्जन किया गया है।
 
rewa mp news

पूरे मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) समेत रीवा (Rewa) में किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। 

बता दें कि धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। जिले में अब तक 40303 किसानों से 257645 टन धान का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 562 करोड़ 44 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को शीघ्र ही उनके बैंक खाते में राशि का भुगतान किया जाएगा। 

खरीदी गई धान में से अब तक 162580 टन का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। अब तक 56977 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। शेष बची हुई धान का गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। पंजीकृत किसानों से 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी।