सतना: धान खरीदी के लिये 3 अतिरिक्त उपार्जन केन्द्रों का निर्धारण

Satna MP News: सतना जिला स्तरीय उपार्जन समिति की अनुशंसा पर 3 अतिरिक्त उपार्जन केन्द्र निर्धारित किये गये है। 
 
satna mp news
Satna MP News: किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। 

सतना जिले में अब तक 54583 किसानों से 356192 टन धान का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 777 करोड़ 57 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को उनके बैंक खाते में अब तक 449 करोड़ 2 लाख 55 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। खरीदी गई धान में से अब तक 291720 टन का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है।

जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 62665 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। शेष बची हुई धान का गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। पंजीकृत किसानों से 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी। 

Tags