MP के कई जिलों में कड़ाके की ठंड, जानें मौसम का हाल

 
MP के कई जिलों में कड़ाके की ठंड, जानें मौसम का हाल

MP Mausam Ki Jankari- मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नर्मदापुरम (Narmadapuram) के पचमढ़ी (Pachmarhi) में बीती रात पारा गिरकर 7.8 डिग्री पहुंच गया। यह इस सीजन में सबसे कम है। सुबह ओस की बूंदें पेड़-पौधों पर जमी दिखीं।

जानकारी के अनुसार भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन में भी पारे में गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी 2 दिनों में ऐसे ही शुष्क मौसम रहने के आसार है।

मौसम विभाग के अनुसार आज और कल धूप खिलने के साथ ही रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। उधर गुना जिले में आज न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बादलों के छाने से धूप-छांव का सिलसिला जारी रहा। वहीं अब शाम होते ही ठण्‍ड के असर में इजाफा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं का रुख उत्तरी होने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। ठंडी हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी है। प्रदेश के 20 से ज्यादा शहरों में 15 डिग्री से नीचे तापमान पहुंच गया है।

Tags