एमपी के शहडोल जिले में तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई एक युवक ने मौके पर तोड़ा दम, चार घायल

Shahdol MP News: शहडोल में घटना स्थल तक नहीं पहुंच पाई पुलिस की डायल 100, रास्ते में बिगड़ी। 
 
shahdol

Shahdol MP News: शहडोल जिले से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत झगरहा में एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। मिली जानकारी अनुसार, यह दुर्घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे हुई। बताया गया कि, ग्राम अंतरा से कार में सवार पांच युवक शहडोल आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार पूरे तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है।

जिसमें सवार शुभम उपाध्याय (21 वर्ष) पिता विक्रांत उपाध्याय की मौत हो गई है। वहीं कार सवार संदीप सिंह, हरपाल, शुभम सोनी व साहिल प्रजापति घायल हुए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए इस घटना के बाद तत्काल स्थानीय लोगों ने डायल 100 को मामले की जानकारी दी। लोगों का आरोप है कि, जानकारी दिए जाने के बाद भी पुलिस की डायल 100 घटनास्थल तक नहीं पहुंची।

बताया गया है कि, वह रास्ते में ही खराब हो गई थी। गनीमत रही कि, लोगों ने 108 एंबुलेंस को भी मामले की खबर दी थी। जिससे एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी को मेडीकल कॉलेज में लाकर भर्ती कराया गया। जहां घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस के बताए अनुसार, कार सवार सभी युवक शहडोल के ही रहने वाले हैं।

Tags