SHAHDOL MP NEWS: गूंजायमान हुए जय श्री राम के नारे, श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत मंदिरो में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Shahdol MP News: अयोध्या में राम स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम उपलक्ष्य में संभागीय मुख्यालय स्थित मोहन श्री राम मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। 
 
Ss

Shahdol MP News: जहाँ भजन, कीर्तन, रामायण मंचन का आयोजन हुआ। भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मंदिर परिसर में पूजा अर्चना किया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में स्थित श्री सियाराम पुष्प वाटिका में साफ सफाई एवं वृक्षारोपण भी किया।

अयोध्या में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जिले के सभी मंदिरों पर सीधा प्रसारण दिखाया गया। वहीं संभागीय मुख्यालय के मोहन राम तालाब श्री राम मंदिर परिसर में सारी संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान अधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों सहित श्रद्धालु महिला-पुरुष व बच्चे अति उत्साहित दिखे। सभी ने हर्षित और उत्साहित मन से जय जय श्री राम के नारे निरंतर लगाए। इसी प्रकार जिले के विभिन्न मंदिरों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

इस अवसर पर अध्यक्ष महिला वित्त विकास निगम अमिता चपरा, विधायक मनीषा सिंह, एडीजी डीसी सागर, कलेक्टर वंदना वैद्य, अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो, सीईओ जिला पंचायत राजेश जैन, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल व उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जन अभियान परिषद जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल प्रताप सिंह, संतोष लोहानी, मनोज गुप्ता, अरुण चपरा, रविन्द्र वर्मा, राजेश गुप्ता, चंद्रेश द्विवेदी, सूर्यकान्त त्रिपाठी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Tags