SHAHDOL: आन-बान-शान से लहराया राष्ट्रध्वज, कलेक्टर ने ली परेड़ की सलामी और किया मुख्यमंत्री संदेश वाचन

बोलीं- राष्ट्र-पर्व के ठीक पहले राष्ट्र-गर्व के एक महान प्रसंग ने अयोध्या में स्वर्णिम अध्याय रच दिया। 

 
ss

SHAHDOL: आन-बान-शान से लहराया राष्ट्रध्वज, कलेक्टर ने ली परेड़ की सलामी और किया मुख्यमंत्री संदेश वाचनशहडोल। जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी स्टेडियम में 75 वां गणतंत्र दिवस बेहद उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह की मुख्यातिथि एवं कलेक्टर वंदना वैद्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड़ की सलामी ली। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के साथ परेड़ का निरीक्षण किया व गगन में रंग बिरंगे गुब्बारे मुक्त किये। इस अवसर पुलिस बल की टुकड़ियों ने हर्ष फायर किया एवं राष्ट्रगान की धुन के साथ तिरंगें झण्डे को सलामी देने के लिये आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया।sss

मार्च पास्ट परेड़ कमॉडर सूबेदार राजमति परस्ते, परेड-2 सूबेदार अभिनव राय के नेतृत्व में किया गया। जिसमें 29 वीं वाहिनी बी कम्पनी विसबल कैम्प, उप निरीक्षक सत्यप्रकाश तिग्गा, जिला बल शहडोल-1,2,3, होमगार्ड, वन विभाग दक्षिण वनमण्डल, एनसीसी सीनियर, एनसीसी जूनियर, स्काउड गाइड बालिका-बालक, रेडक्रॉस बालक-बालिका एवं शौर्य दल की टुकड़ियां शामिल रही। मुख्यातिथि ने सभी परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। 

जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुये कहा कि, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत इक्कीसवीं सदी के ऐसे रोमांचक दौर से गुजर रहा है, जब सबका विकास लोकतंत्र का शरीर और राम राज्य लोकतंत्र की आत्मा बन गए हैं। विकसित भारत-संकल्प यात्रा वर्ष-2047 तक, भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने की, मोदी की गारण्टी का प्रतीक बनकर उभरी है। यह यात्रा मोदी के मन और प्रदेश के जन-जन के बीच जीवंत संवाद का माध्यम बनी है। उनकी गारण्टी वाली गाड़ी गांव-गांव, नगर-नगर पहुंचीं। उन वंचितों की जिन्दगी बदलने का माध्यम बनी, जो अब तक सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए थे। आज 26 जनवरी को इस यात्रा का समापन है। मुझे यह कहते हुए खुशी है कि, यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश में 50 लाख से भी अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया है।

यात्रा में सम्पूर्ण प्रदेश में 2 करोड़ से अधिक नागरिकों का उमंग और उल्लास के साथ शामिल होना, सिद्ध करता है कि, एमपी के मन में मोदी हैं और मोदी के मन में एमपी। बताया कि, गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य सरकार 161 बंदियों को जेल से रिहा करने जा रही है। आज का दिन इन सभी कैदियों और उनके परिवारजनों के जीवन में खुशियों और आशाओं से भरी एक नई जिन्दगी की सुबह लेकर आया है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण एवं युवा ऊर्जा पर केन्द्रित मकर संक्रांति उत्सव मध्यप्रदेश में उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1 हजार 576 करोड़ से अधिक राशि, 56 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 341 करोड़ सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि अंतरित की गई है।
 
यह एक अद्भुत संयोग है कि, राष्ट्र-पर्व के ठीक पहले राष्ट्र-गर्व के एक महान प्रसंग ने अयोध्या में स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। विश्व हृदय सम्राट हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में नव-निर्मित श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की भव्यातिभव्य प्राण प्रतिष्ठा से भारत में राम राज्य की संकल्पना जीवंत और जयवंत हो गई। रोम-रोम में बसने वाले श्रीराम के स्वागत में घर-घर में दीवाली मनाई गई और मंदिर-मंदिर दीप जलाए गए, भजन-कीर्तन किए गए। काल के केन्द्र भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन से 5 लाख लड्डू प्रसाद के रूप में मध्यप्रदेश की मिठास अयोध्या भेजी गई। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का पर्व पूरे प्रदेश में अध्यात्म और आस्था के उत्सव के रूप में मनाया गया।

सभी जिलों में प्रभात फेरियां, कलश यात्राएं निकाली गईं, विशेष स्वच्छता अभियान चलाए गए। मंदिरों, पवित्र नदियों और जलाशयों में दीपदान किए गए। शासकीय भवनों को रोशनी से जग-मग किया गया। श्रीराम कथा सप्ताह में गायन, कथा वाचन, श्रीरामचरित मानस पाठ आधारित प्रतियोगिताओं, भजन संध्याओं, नृत्य नाटिकाओं एवं परिचर्चाओं का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश की धरती से होकर श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के जगह-जगह स्वागत-सत्कार में प्रदेशवासियों ने फूल और दिल दोनों बिछा दिए। 

उन्होंने कहा कि, प्रदेश के 35 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता श्रमिकों को लाभ देते हुए सरकार ने तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 3 हजार रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 4 हजार रुपए कर दी है। प्रदेश के 5 करोड़ 30 लाख गरीब हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। "वन नेशन-वन राशन कार्ड" योजना तहत 11 लाख से अधिक गरीब परिवारों पोर्टेबिलिटी के माध्यम से प्रतिमाह राशन प्राप्त कर रहे हैं। जल जीवन मिशन में अब तक लगभग 67 लाख घरेलू नल कनेक्शन लगाये जा चुके हैं और ग्रामीणों को घर पर ही नल का शुद्ध जल प्राप्त हो रहा है। आयुष्मान भारत योजना में लगभग 34 लाख गरीबों का निःशुल्क उपचार किया जा चुका है।

कुल 12 प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 56 लाख 83 हजार से अधिक हितग्राहियों को लगभग 341 करोड़ रुपए राशि का भुगतान इस महीने किया गया है। दीनदयाल रसोई योजना के केन्द्रों की संख्या अब 56 से बढ़कर 191 हो गई है। जनजातीय गौरव दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) प्रारंभ कर विशेष पिछड़ी जनजातियों के समग्र विकास की क्रांतिकारी शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल जिलों में 7 हजार 300 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से आंगनबाड़ी केन्द्र, छात्रावास, बहुउद्देशीय केंद्र, सड़कों, पुलों और आवासों के निर्माण से 23 जिलों की 4 हजार 597 बसाहटों में निवास करने वाले बैगा, सहरिया एवं भारिया जनजाति के 11 लाख से अधिक भाई-बहन लाभान्वित होंगे।

इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी। समारोह में अध्यक्ष महिला वित्त विकास निगम अमिता चपरा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा, विधायक मनीषा सिंह, एडीजी डी सी सागर, डीआईजी सविता सोहने, सीईओ राजेश जैन, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल व उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, एडिशनल एसपी अंजूलता पटले, एसडीएम अरविंद शाह, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल प्रताप सिंह, संतोष लोहानी सहित लोकतंत्र सेनानी, पार्षदगण, पत्रकारगण, समाजसेवी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन जन अभियान परिषद जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय, दिलीप अग्रवाल एवं अरूणिमा सिंह ने किया।

Tags