एमपी के शहडोल जिले में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा आज, तापमान पहुंचा 7.2 डिग्री, लोगों ने आग का लिया सहारा
Sun, 17 Dec 2023
Shahdol Weather News: जिले में ठंड ने अपने असर को दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार की सुबह से ही ठंड काफी पड़ने लगी। बता दें कि ठंड अधिक पड़ने से शहर की सड़कें भी अब खाली दिखाई दे रही है। वहीं ठंड से बचने के लिए लोग शहर की सड़कों में कम दिख रहे हैं।
कड़ाके की ठंड से सुबह से ही लोग अलाव का जगह-जगह सहारा ले रहे हैं। क्योंकि ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। तापमान में लगातार गिरावट आई है, शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री तक पहुंच गया। इधर, मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी ठंड लगातार बढ़ती जाएगी।
