शहडोल में शुभदीप खरे बने जन परिषद के संभागीय अध्यक्ष

 
ससस

शहडोल। अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के संयोजक रामजी श्रीवास्तव की अनुशंसा पर परिषद अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी एन के त्रिपाठी ने शुभदीप खरे को चैप्टर शहडोल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। ज्ञातव्य हो, जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है। जो कि, गत 35 वर्षों से सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक व अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है।

संस्था पर्यावरण पर 10 अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है। संस्था के इस समय पूरे देश में 208 से अधिक और विदेशों में 6 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था  प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है, जो रचनात्मक व सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं। संस्था का मुख्य आधार मानवीय, सामाजिक, राष्ट्रीय दृष्टिकोण है। श्री खरे के इस मनोनयन पर विष्णु प्रताप सिंह, अजय सिंह, क्रिस्टी अब्राहम, अशोक गुप्ता, अरुण द्विवेदी, अरुण यादव, अरफाना बेगम, पूनम दूबे, लक्ष्मी राव, विंध्यासिनी उपाध्याय, पत्रकारों एवं अधिवक्ताओं ने बधाई प्रेषित की है।

Tags