खेतों में खड़ी फसल, 15 मार्च से शुरू हो गई समर्थन मूल्य की खरीदी

टीकमगढ़ अभी एक माह का और समय लगने का अंदेशा, 12443 हुए पंजीयन .
 
Kishan

टीकमगढ़. समर्थन मूल्य के तहत ३१ मार्च तक किसान पंजीयन का कार्य किया जाएगा। आज तक 12443 किसानों ने पंजीयन कराए है। वहीं 15 मार्च से समर्थन मूल्य की खरीदी का कार्य शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है, लेकिन हाल ही में गेहूं की फसल खेतों में खड़ी है। जिसके कार्य के लिए एक महीनें से अधिक लगेगा। इसके बाद भी जिम्मेदार विभाग द्वारा सरकारी खरीद पर गेहूं बेचने के लिए प्रयास नहीं किए जा रहे है।

जिले में रबी सीजन का रकवा दो लाख 20 हजार से अधिक का रकवा रखा गया है। इसमें एक लाख से अधिक का रकवा गेहूं के लिए दर्ज किया गया था। इस वर्ष गेहूं की बोवाई २० दिन देरी से बोई गई थी। जिसके कारण खेतों में गेहूं की फसल हरी खड़ी है। शासन ने समर्थन मूल्य के पंजीयन २० जनवरी २०२५ से 21 मार्च तक कराने का आदेश दिया था। पंजीयन के आंकड़े कम होने के कारण 31 मार्च कर दिया है।

गिरदावरी शतप्रतिशत और 12443 हुए पंजीयन
विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि आज तक गिरदावरी शतप्रतिशत हो चुकी है। लेकिन 
12443 किसानों ने ही पंजीयन कराए है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष तक नहीं पहुंच पाया है। जबकि 15 मार्च से समर्थन मूल्य खरीदी के लिए 59 खरीद केंद्र बनाए गए है। इन दिनों प सूने पड़े है। कुछ किसान मंडी में गेहूं लेकर आ रहे है। जिनका गीला अनाज आने से औने पौने दामों में व्यापारियों द्वारा खरीदा जा रहा है।

15 मार्च से शुरु हुई खरीदी
शासन ने समर्थन मूल्य के तहत गेहूं खरीदी के आदेश दे दिए है और 15 मार्च से खरीदी शुरू करने के लिए निर्देश दे दिए गए है। इसके लिए टीकमगढ़, बल्देवगढ़, पलेरा और जतारा ब्लॉक में 59 खरीद केंद्रों को बनाया गया है। इन खरीद केंद्रों से एक लाख 50 हजार क्विंटल की खरीदी की जाएगी। किसान मातादीन राजपूत, छोटे लाल यादव, किशोरी कुशवाहा और श्यामसुंदर यादव ने बताया कि इन दिनों खेती की कटाई शुरू हुई है। इस कार्य के लिए लगभग एक महीना लगेगा।

Tags