MP के कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा! 3 साल बढ़ सकती है रिटायरमेंट, जानिए पूरा मामला

MP Retirement Age News In Hindi, MP Retirement Age 65 Years News In Hindi: Madhya Pradesh के 400000 से अधिक Government Employees और अधिकारियों के लिए खुशखबरी है। 
 
MP

MP Retirement Age News In Hindi, MP Retirement Age 65 Years News In Hindi: अब उनके रिटायरमेंट (Madhya Pradesh Government Employees) की उम्र 65 वर्ष हो सकती हैं। अभी रिटायरमेंट की आयु 62 वर्ष है। विगत दिनों हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) में सेवानिवृत्ति में एकरूपता लाने का वादा किया था।

मिली जानकारी के अनुसार अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) उस वादा पूरा करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। 3 साल अतिरिक्त मिलने से के प्रस्ताव से प्रदेश के लाखों कर्मचारी और अधिकारी काफी खुश नजर आ रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो लोकसभा चुनाव से पहले ही डॉ. मोहन यादव सरकार रिटायरमेंट की उम्र को 65 वर्ष करने का ऐलान कर सकती है।

आपको बता दें कि, नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में सेवानिवृत्ति में एकरूपता लाने का वादा किया था। जिसे अब पूरा करने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार आगे बढ़ चुकी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सबसे पहली बैठक में संकल्प पत्र 2023 में शासकीय सेवकों से जुड़े मसलों को पूरा करने के निर्देश दिए थे।

उसके बाद 11 जनवरी को मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति ने एक नोटशीट चलाई, जिसमें मध्य प्रदेश के शासकीय सेवकों की रिटायरमेंट की आयु सीमा में एकरूपता लाने के लिए रिटायरमेंट की उम्र 62 से बढ़कर 65 करने की सिफारिश की। नोटशीट में लिखा कि सरकारी विभागों में कैडर गड़बड़ाने और पद खाली होने का जिक्र भी किया है। रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाने की पहल मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की गई है, इसलिए सामान्य प्रशासन विभाग ने भी इस फाइल में तेजी दिखाई। अब इस मामले में वित्त विभाग से अभिमत मांगा गया है।

Tags