मध्यप्रदेश पत्रकार संघ ने की घोषणा: सुधीर शर्मा शहडोल तो राजेश पाण्डेय उमरिया जिलाध्यक्ष नियुक्त,

मध्य प्रदेश पत्रकार संघ ने शहडोल संभागीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शहडोल एवं उमरिया जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है।
 
rrrr

Shahdol MP News: घोषणा करते हुए प्रदेश संगठन सचिव अजय जायसवाल ने बताया है कि, शहडोल संभाग के अध्यक्ष कमलेश दहिया के प्रेषित अनुमोदन पर यह नियुक्ति की गई है। जिसमे शहडोल जिले की कमान सुधीर शर्मा और उमरिया की राजेश पाण्डेय को सौंपी गई है।

ज्ञातव्य है कि, सुधीर एवं राजेश युवा पत्रकार हैं। जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम प्राप्त किया है। मध्यप्रदेश पत्रकार संघ ने नवनियुक्त अध्यक्षों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, अपेक्षा की है कि, वह संगठन और पत्रकारों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

Tags