अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी: समाज में समानता की लड़ाई और महिलाओं की उपलब्धियों की उन्नति को समर्पित है यह उत्सव: निभा गुप्ता

Shahdol MP News: जहां विशिष्ट अतिथि निभा गुप्ता ने कहा कि, आज दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। यह महिलाओं के सम्मान और उनके सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उत्थान को मजबूत बनाने के लिए मनाया जाने वाला एक उत्सव है। इसे आधुनिक समय में महिला अधिकारों की प्रोत्साहन, समाज में समानता के लिए लड़ाई और महिलाओं की उपलब्धियों की उन्नति के लिए समर्पित किया जाता है।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला समनवयक विवेक कुमार पाण्डेय ने कहा कि, भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान को हमेशा से ही महत्व दिया जाता है। भारत में महिला को देवी के सामान पूजा जाता है। एक तरह से किसी भी समृद्ध घर के लिए महिला लक्ष्मी के रूप में होती है। आज नारी सिर्फ घर की ही नहीं बल्कि देश की शान भी बन रही हैं। लगभग हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियां बढ़ती ही जा रही हैं। उनकी इन्हीं उपलब्धियों को और अधिक सशक्त बनाने और नारी का महत्व जताने के लिए विश्व 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाता है। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष शक्ति सिंह, विकासखंड समनवयक प्रिया सिंह बघेल, ममता सोनी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।