Rewa में बोरवेल 70 फीट की गहराई में फंसा है मयंक, 24 घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका, टनल बनाने का काम जारी

रीवा में बोरवेल में गिरे 6 साल के बच्चे को 24 घंटे बाद भी बाहर नहीं निकाला जा सका है। मौके पर शुक्रवार शाम 5 बजे से लगातार रेस्क्यू चल रहा है। एनडीआरएफ की टीम सुरंग बनाकर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। जेसीबी से खुदाई बंद कर दी गई है। बच्चा 70 फीट गहराई पर फंसा है।
 
rewa

इससे पहले बोरवेल के पैरेलल 8 जेसीबी मशीनों ने खुदाई की। 60 फीट से अधिक खुदाई के बाद पानी भी निकल आया। जिससे रेस्क्यू में दिक्कतें आई। अभी बच्चे का कोई मूवमेंट नहीं दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उसके ऊपर मिट्टी आने से वह और गहराई में चला गया।

इधर, बच्चे की मां शीला का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे की नानी निर्मला का कहना है कि हमें भगवान पर भरोसा है। बच्चा जल्दी बाहर आ जाएगा। बच्चे की मां शीला आदिवासी अपनी मासूम बेटी को गोद में लेकर रातभर घटनास्थल पर बैठी रही। बच्चे के दादा हिन्चलाल आदिवासी को भी उसके सुरक्षित बाहर निकलने की उम्मीद है। वे कहते हैं- भगवान पर भरोसा है।

खेलते-खेलते बोरवेल में गिर पड़ा था बच्चा

मामला रीवा जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव का है। बच्चे का मयंक (6) पिता विजय आदिवासी है। वह खेत में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेत में ही खुले पड़े बोरवेल में गिर गया। बोरवेल की गहराई 160 फीट गहरी बताई जा रही है।

Tags