रविवार को 16 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान, तराई अंचल में ठंडक बढ़ी; रिमझिम बारिश से फसलों को मिलेगा फायदा

रीवा जिले में शनिवार हुई बारिश के बाद ठंड का दौर जारी है।
 
rewa weather

शनिवार को जहां सुबह का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, वातावरण में 98% तक नमी है। जिले के तराई अंचल में ठंड का प्रभाव दोगुना है।
वहीं, शनिवार को बारिश के दौरान 100% तक नमी दर्ज की गई थी। रविवार को बारिश का कोई प्रभाव जिले में देखने को नहीं मिला। लेकिन, अब कड़ाके की ठंड की वजह से लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं रविवार को छुट्टी होने की वजह से जरूरी होने पर ही घरों से निकल रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। न्यूनतम तापमान में 3-5°C की गिरावट जरूर दर्ज की जा सकती है। जबकि शनिवार को हुई बारिश के बाद रविवार को रीवा के तराई अंचल में प्रमुख रूप से ठंड ज्यादा बढ़ गई है। रीवा के सिरमौर, जवा, त्योंथर तहसील और यूपी से सटे इलाके में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है।
फसलों के लिए लाभदायक

जबकि, कृषि विभाग का कहना है कि शनिवार को हुई बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। कृषि विज्ञान केंद्र रीवा के विशेषज्ञ संजय सिंह ने बताया कि ज्यादा ठंड की वजह से फसलों में पाला लगने की संभावना होती है। ऐसे में फसलों को पानी मिलना लाभदायक है।

जिससे फसल में पाला पड़ने की संभावना कम हो जाती है। शनिवार को दिन भर जिले भर में हुई रिमझिम बारिश से फसल को एक नई स्फूर्ति मिल गई है। आने वाले दिनों में क्या स्थिति बनती है, यह देखना जरूर दिलचस्प होगा। 

Tags