गृह मंत्री की घोषणा: महाकाल लोक के नाम से बनाया जाएगा अलग पुलिस थाना
Tue, 8 Aug 2023
Mahakal Lok Police Station News: उज्जैन में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर महाकाल लोक के नाम से अलग पुलिस थाना बनाया जाएगा। अलग से फोर्स भी तैनात किया जाएगा। उज्जैन में बड़ी संख्या में देश-विदेश से प्रतिदिन दर्शनार्थी आते हैं। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि अभी महाकाल मंदिर परिसर में पुलिस चौकी है। जिसे अब अपग्रेड किया जाएगा। इस संबंध में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि महाकाल लोक में पुलिस थाना खोला जाएगा। इसके लिए अलग से बल भी तैनात किया जाएगा। जल्द ही इस थाने का नोटिफिकेशन करवाया जाएगा। ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर यह निर्णय प्रदेश सरकार ने लिया है। उन्होंने बताया कि खंडवा में हुई पथराव घटना के बाद प्रदेश भर में अलर्ट घोषित किया गया है।
