एमपी के उमरिया जिले में 27 जनवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह का होगा योजना
Thu, 26 Jan 2023

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाली कुंवर कन्हाई ने बताया कि अभी तक 274 जोड़ों की ओर से पंजीयन कराया गया है।
जोड़ों को मिलेगा ये समान
उप संचालक सामाजिक न्याय व निशक्त जन कल्याण विभाग राजीव गुप्ता ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना में राज्य शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े के लिए 55 हजार रुपए व्यय किए जाते है। जिसमें 38 हजार रुपए की नव दंपति को उपहार और 11 हजार रुपए नगद प्रदाय किए जाते है।
6 हजार रुपए प्रति जोड़े के मान से विवाह आयोजन में राशि व्यय की जाती है। उपहार मे दी जाने वाली सामग्री में चार जोड़ी कपड़े, 32 इंच की टीवी, 51 बर्तन, प्रेषर कुकर, पैर चलित सिलाई मशीन, एक जोड़ी पलंग, गद्दा, चादर, तकिया दिए जाते है।