UP Weather Update: बारिश के बाद यूपी में मौसम का बदलेगा मिजाज, जानें कैसा होगा नए साल के पहले दिन का मौसम

IMD Weather Update:प्रदेश में भारी बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदलने वाला है। लखनऊ के मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है। आइये बताते हैं मौसम वैज्ञानिक ने क्या कहा ? 
 
WEATHER

IMD Weather Update: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के बाद मौसम का मिजाज करवट लेने वाला है। बारिश के बाद प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ने वाली है। प्रदेश के वैज्ञानकों ने ठंड को लेकर चेतवानी जारी की है। 28 दिसंबर तक हुई बारिश के बाद घना कोहरा और शीतलहर के अनुमान लगाए जा रहे हैं। 

मौसम वैज्ञानिक ने क्या कहा ? 

आईएमडी के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि पिछले 24 घंटों में, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश देखी गई। आज, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों और अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है। अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

नए साल पर कैसा रहेगा मौसम ‘

आने वाले नए साल के पहले कुछ दिनों तक प्रदेश में घने कोहरे के साथ-साथ भारी ठंड के आसार जताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश में शीतलहर भी पड़ सकती है। नेपाल और उत्तराखंड के सटे जिलों में तापमान में भारी गिरावट के कयास लगाए जा रहे हैं।