BJP CM Name Announcement: विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, अरुण साव और विजय शर्मा होंगे डिप्टी सीएम, रमन सिंह को मिलेगी ये जिम्मेदारी

 
BJP CM Name Announcement: विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, अरुण साव और विजय शर्मा होंगे डिप्टी सीएम, रमन सिंह को मिलेगी ये जिम्मेदारी

Chhattisgarh BJP New CM: विष्णु देव साय का जन्म छत्तीसगढ़ राज्य में जशपुर जिले के बगिया गाँव के किसान परिवार राम प्रसाद साई और जशमनी देवी के घर हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जशपुर, छत्तीसगढ़ में प्राप्त की। उन्होंने 1991 में कौशल्या देवी से शादी की और उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं।

पेशे से एक किसान से राजनीतिज्ञ बनेविष्णु देव, भारत की 16 वीं लोकसभा के सदस्य हैं और भारत सरकार के इस्पात और खान राज्य मंत्री भी हैं। वे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।

अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) होगे। विष्णु देव के संबंध में बताया गया है कि इनका जन्म 21 फरवरी 1964 को जशपुर जिले के बगिया गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उनके राजनैतिक कैरियर की शुरुआत सरपंच पद से हुई। वह पहले से ही काफी लोकप्रिय रहे हैं। बताया जाता है कि जब वह सरपंची का चुनाव लड़े उस समय उनकी लोकप्रियता की वजह से वह बगिया गांव के निर्विरोध सरपंच चुने गए थे।

इनके विधायकी कार्यकाल की ओर नजर डालें तो विष्णु देव 1990 में पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। 1998 तक वह लगातार विधायक बने रहे। 1999 में उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2004 में वह फिर से सांसद चुने गए। 2009 में और 2014 में लोकसभा का चुनाव लड़ा और सांसद बने। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विष्णु देव ने इस्पात और खनन मंत्रालय का दायित्व संभाला।

भाजपा से पहले विष्णु देव (Vishnu Deo Sai) कांग्रेस पार्टी से भी जुड़े रहे। कांग्रेस सरकार के समय वह कई समितियो के सदस्य रहे। विष्णु देव को एक बड़ा आदिवासी नेता माना जाता है। आदिवासी समुदाय में उनकी अच्छी खासी पकड बताई गई है।

विष्णु देव को वर्ष 2006 में छत्तीसगढ़ का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया इसके बाद 2011 में दोबारा उन्हें प्रदेश अध्यक्ष और फिर इसके बाद 8 जुलाई 2023 को उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य भी बनाया गया। चाहे संगठन हो या फिर आमजन के बीच विष्णु देव (Vishnu Deo Sai) का रुतबा कहीं काम नहीं रहा।


Tags