MP में 15 तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज बारिश के आसार

Weather update of MP:  पश्चिमी विक्षोभ के कारण शहर के मौसम में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। बेमौसम हो रही बारिश से लोग परेशान हैं।
 
weather update, weather updates, latest weather update in jabalpur, Weather update of MP,  latest weather update in jabalpur, weather update, Weather update of MP, weather updates

Weather update of MP:  तापमान भी नीचे चला गया है। सुबह-शाम गर्मी की बजाय गुलाबी ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। शुक्रवार को भी जबलपुर जिले में हल्की बारिश हो सकती है। 15 अप्रेल तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

पारा सामान्य से छह डिग्री नीचे

इस वर्ष अप्रेल में तीन दिन से बारिश का दौर जारी है। बुधवार की रात हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। गुरुवार को तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम ठंडा हो गया है। गुरुवार को बादल छाए हुए थे। ठंडी हवा ने गर्मी से राहत दी। रात का न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। दिन में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। यह सामान्य से छह डिग्री कम रहा। आगामी दो दिन में तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जबलपुर संभाग के जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा या इससे अधिक की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

weather update, weather updates, latest weather update in jabalpur, Weather update of MP, latest weather update in jabalpur, weather update, Weather update of MP, weather updates

Tags