पश्चिम मध्य रेल ने यात्री यातायात में पमरे ने 1500 करोड़ रूपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया पिछले साल की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत अधिक

 
पश्चिम मध्य रेल ने यात्री यातायात में पमरे ने 1500 करोड़ रूपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया पिछले साल की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत अधिक

Railway Income 2023: इसी तारतम्य में वित्तीय वर्ष 2023-24 के अप्रैल से नवम्बर यानी आठ माह में पमरे ने यात्री यातायात से 1573 करोड़ 19 लाख रूपये ऑरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1366 करोड़ 30 लाख रूपये की तुलना में 15.14 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा 1491 करोड़ 45 लाख रूपये टॉरगेट निर्धारित किया गया था। पश्चिम मध्य रेल द्वारा रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पार करते हुए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मण्डल वाइस आकड़ों पर बात करें तो जबलपुर मण्डत में 584 करोड़ 31 लाख, भोपाल मण्डल में 614 करोड़ 99 लाख एवं कोटा मण्डल में 373 करोड़ 89 लाख रूपये का ओरिजिनेटिंग रेवेन्यू प्राप्त हुआ हैं।

यात्री यातायात में रेलवे राजस्व वृद्धि के लिए पमरे द्वारा निम्नलिखित निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं:-

यात्रियों के लिए रेल यात्रा को सुरक्षित और बेहतर बनाया गया।

• त्यौहारी सीजन पर स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा हैं।

• यात्री ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।

• छोटे स्टेशनों पर आरक्षित एवं अनारक्षित टिकटों की सुविधा के खोले जा रहे हैं। इसके आलावा त्यौहार के समय स्टेशनों पर अतिरिक्त काउन्टर भी खोले जाते हैं। लिए यूटीएस-कम-पीआरएस काउन्टर अधोसरंचना कार्यों में गति प्रदान कर यात्री ट्रेनों की गति में वृद्धि की गई साथ ही समयपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पश्चिम मध्य रेल द्वारा यात्री यातायात की उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है I

Tags