कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त? इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 1500

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को 33वीं किस्त के 1500 रूपये 14 फरवरी को ट्रांसफर किए जाएंगे।

 
LADLI

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक लाड़ली बहना योजना की 1.26 करोड़ पात्र महिलाओं को 33वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। वर्तमान में महिलाओं को हर महीने 1500 रूपये की राशि दी जाती है, लेकिन इनमें से कुछ महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आएंगे।

वैलेंटाइन-डे पर आएगी 33वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा 33वीं किस्त खंडवा जिले के पंधाना से सिंगल क्लिक के जरिए 14 फरवरी को यानी वैलेंटाइन-डे पर ट्रांसफर करेंगे। इसके अलावा करोड़ों रूपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, सीएम डॉ मोहन यादव खंडवा जिले के पंधाना में दौरा प्रस्तावित है। वह यहां से लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे।

इन लाड़ली बहनों को नहीं मिलेंगे 1500

जिन लाड़ली बहनों के नाम से पूरे दस्तावेज नहीं है। उनके बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या समग्र आईडी डिलीट हो गई। उन महिलाओं को इस बार लाड़ली बहना योजना की राशि नहीं मिलेगी। ऐसे में इस योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को अपने दस्तावेज को तैयार कराकर रखना होगा।

बता दें कि, बीते महीनों पहले बुरहानपुर जिले में सात हजार से अधिक महिलाएं योजना से वंचित हो गई हैं। नए साल में कई महिलाओं के नाम काट दिए गए हैं। इसमें 60 साल से अधिक हो गई हैं, वह भी शामिल हैं। साथ ही कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जिनकी से समग्र आइडी डिलीट हो गई है या गलती से नाम हट गया है। करीब 3372 महिलाएं प्रभावित हुईं।

Tags