Sainik School में एडमिशन क्यों लेना चाहिए? जानिए
Sainik School: सैनिक स्कूल में पढ़ने के फायदे क्या हैं? एनटीए जल्द AISSEE result की घोषणा करने वाला है। आप सैनिक स्कूल का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर चेक कर

देश में 33 सैनिक स्कूल हैं। मुख्य रूप से सैनिक स्कूल में एडमिशन क्लास 6 और क्लास 9 में मिलता है। इनके लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन एनटीए द्वारा किया जाता है। इस परीक्षा का नाम AISSEE है। फिलहाल इस साल के लिए ये प्रवेश परीक्षा जनवरी में हो चुकी है और लोगों को AISSEE result 2024 का इंतजार है। हर साल लाखों बच्चे कुछ हजार के लिए इस परीक्षा में शामिल होते हैं। आप सोच सकते हैं कि ऐसा भी क्या है? सैनिक स्कूल में एडमिशन क्यों लेना चाहिए? सैनिक स्कूल में पढ़ने के फायदे क्या हैं? ऐसा क्या है जो बच्चों को किसी और स्कूल में नहीं मिलता? जानिए-
1. अनुशासन और चरित्र निर्माण
सैनिक स्कूल सख्त अनुशासन और आचरण संहिता के लिए जाने जाते हैं। ये स्कूल छात्रों में मजबूत चरित्र, जिम्मेदारी और नैतिकता का भाव पैदा करते हैं। स्कूल का सुव्यवस्थित वातावरण न सिर्फ पढ़ाई बल्कि जीवन में काम आने वाले जरूरी कौशल विकसित करने में मदद करता है।
2. डिफेंस सर्विसेस की तैयारी
खासतौर से वैसे स्टूडेंट्स के लिए सैनिक स्कूल बेस्ट है जो आर्म्ड फोर्सेस में शामिल होना चाहते हैं। ऐसे छात्रों को सैनिक स्कूल में एक मजबूत आधार मिलता है। यहां मिलने वाली कठोर ट्रेनिंग और डिफेंस वाले माहौल का अनुभव स्टूडेंट्स को रक्षा सेवा प्रवेश परीक्षाओं में सफल होने में मदद करता है।
3. फिजिकल फिटनेस
सैनिक स्कूलों में शारीरिक दक्षता को बहुत महत्व दिया जाता है। छात्र नियमित रूप से खेलकूद और व्यायाम जैसी शारीरिक गतिविधियों में भाग लेते हैं। इससे उनकी स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली का विकास होता है। इससे न केवल शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है बल्कि मानसिक रूप से भी फायदा मिलता है।
4. लीडरशिप स्किल5. स्कॉलरशिप और फीस में छूट
बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास सैनिक स्कूलों की एक खास विशेषता है। सैनिक स्कूल्स में छात्रों को नेतृत्व की भूमिकाएं निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इससे उनके अंदर आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और टीम वर्क की भावना मजबूत होती है।
5. स्कॉलरशिप और फीस में छूट
सैनिक स्कूल की फीस काफी कम है। इसके अलावा मेरिट के आधार पर स्टूडेंट्स को सैनिक स्कूल में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप और आर्थिक सहायता का लाभ भी मिलता है। पहले सैनिक स्कूल सिर्फ लड़कों के लिए हुआ करते थे। लेकिन अब इन्हें लड़कियों के लिए भी खोल दिया गया है।