रीवा में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:महिला थाने में दर्ज किया गया मामला

रीवा के पनवार थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
 
rape

जहां आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि महिला की शादी 4 साल पहले उत्तरप्रदेश में हुई थी। पति से अनबन के चलते महिला अपने मायके में रह रही थी।

जहां पनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत मायके में ही उसका संपर्क आरोपी भारत कुमार से हुआ। जिसने महिला को शादी करने का झांसा दिया। जिसके बाद लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने जब शादी करने की जिद की तो आरोपी ने इंकार कर दिया। जिसके बाद महिला पूरे मामले की शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची। जहां पहुंचकर उसने आरोपी के खिलाफ 376 का मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

Tags