3 महीनों से लगातार चला रहे जागरूकता अभियान: युवा टीम ने महिलाओं को बांटे सैनेटरी पैड, स्वच्छता के लिए किया जागरुक

उमरिया बालिकाओं व महिलाओं को संक्रमण से बचाने जागरुकता के उद्देश्य से जिले की सक्रिय युवा टीम उमरिया ने जनजागरूकता अभियान आयोजन किया और अनेक महिलाओं व बालिकाओं को नि: शुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया।
 
rewa

Shahdol MP News: ग्रामीण महिलाओं व बालिकाओं को स्वच्छ व स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित किया। टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने बताया कि, टीम महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है। महिलाओं के लिए मासिक धर्म के समय कपड़ा का उपयोग बहुत ही घातक व हानिकारक होता है। बताया कि, आज भी ग्रामीण इलाकों में अपने स्वास्थ्य को लेकर महिलाएं समझौता करती हैं। जिससे आगे चलकर उन्हें कई बीमारियों से जूझना पड़ता है।

खुशी सेन बताया कि, महिलाओं को पीरियड के समय सिर्फ सेनेटरी पैड का उपयोग करना चाहिए। क्योंकि, पीरियड के समय हाइजीन बहुत जरूरी है। आज भी बहुत सी ग्रामीण महिलाएं जागरुकता की कमी के कारण पैड की जगह कपड़े का प्रयोग करती हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं हैं। बताया, घर-घर जाकर लगातार तीन महीने तक महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दिशा में गांव की महिलाओं ने गांव को कपड़ा मुक्त करने सहयोग प्रदान करते हुए समर्थन किया। टीम में शिखा बर्मन, वैष्णवी बर्मन, स्वाति त्रिपाठी, पूजा बैगा, आरती कोल, राजवती कुमारी, पालक कोल आदि उपस्थित रहे।
 

Tags