3 August 2024 School Holiday: कई राज्यों में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट, जानें स्कूलों में छुट्टी को लेकर UPDATE
Tomorrow School Holiday Or Not, Heavy Rainfall Alert, 3 August School Holiday News: देश भर के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते जन जीवन बेपटरी सा होगया है। आपको बता दें की इसी बीच मौसम विभाग ने झारखण्ड के कुछ हिस्सों, दक्षिणी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश होने का रेड एलर्ट जारी किया है।
मीडिया से बात करते हुए मौसम विभाग के वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा है कि पश्चिमी प्रायद्वीपीय इलाके में तेज वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में चक्रवाती प्रभाव पश्चिम बंगाल के गंगेय क्षेत्र से पश्चिम की ओर बढ़ेगा।
जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने अगले दो दिन देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों और अगले तीन-चार दिन के दौरान मध्यवर्ती क्षेत्रों में मानसून सक्रिय रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम कार्यालय ने कहा कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में कल तक तेज वर्षा जारी रहेगी। विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में भी कल तक अत्यधिक तेज वर्षा का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, झारखण्ड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में आज तेज बारिश हो सकती है। इसी प्रकार मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में इस सप्ताह कहीं-कहीं छिटपुट और कई स्थानों पर व्यापक वर्षा की संभावना व्यक्त की है।
3 August School Holiday Update
देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते जल भराव की स्थिति निर्मित हो रही है, जिसके चलते आवागवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में पिछले दिनों कई राज्यों में जैसे केरल, उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया था। ऐसे में कल भी कई राज्यों में छुट्टियां घोषत हो सकती है। ऐसे में छात्र एवं उनके अभिभावकों को यह अपील की जाती है की स्कूलों द्वारा ऑफिसियल अनाउंसमेंट का इंतजार करें।