AIBE 18 की तिथियों में फिर बदलाव, फटाफट से चेक करें
All India Bar Examination 18 / AIBE 18 New Date News: देश भर के लाखो लॉ स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन परीक्षा (All India Bar Examination Exam) की तारीख फिर से स्थगित कर दी गई। एआईबीई 18 (AIBE 18) पहले 3 दिसंबर को आयोजित होने वाली थी, लेकिन बार काउंसिल ऑफ इंडिया अब 10 दिसंबर को परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया।
मिली जानकारी के अनुसार काउंसिल ऑफ इंडिया ने परीक्षा तिथि बदलने का यह निर्णय कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट-पीजी (Common Law Admission Test-PG 2024) की परीक्षा तारीखें एआईबीई से टकराने के कारण लिया गया।
बता दें की इसी के साथ ही एआईबीई 18 (AIBE 18) रजिस्ट्रेशन की तारीख भी 16 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। दरअसल, एआईबीई और सीएलएटी, दोनों की परीक्षा एक ही दिन पड़ रही थी, जिस वजह से बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एआईबीई की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। परिषद की तारीखों को लेकर छात्रों से कई अभ्यावेदन भी प्राप्त हुए।
