Bay of Bengal के उत्‍तर-पश्चिम और आसपास के क्षेत्र में आया चक्रवाती तूफान मि‍ढ़िली

 
Bay of Bengal के उत्‍तर-पश्चिम और आसपास के क्षेत्र में आया चक्रवाती तूफान मि‍ढ़िली

Midhili Cyclone Bay of Bengal News In Hindi: बंगाल के नागरिको के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि बंगाल की खाड़ी के उत्‍तर-पश्चिम और आसपास के क्षेत्र में बना low Pressure Area उत्‍तर-उत्‍तरपूर्व की ओर बढ़ गया है।

इसने चक्रवाती तूफान मि‍ढ़िली का रूप ले लिया है। Bangladesh Meteorological Department ने जानकारी दी कि शुक्रवार सुबह छह बजे यह तूफान चटगांव बंदरगाह के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में लगभग 470 किलोमीटर दूर केन्द्रित था।

चक्रवाती तूफान मि‍ढ़िली के उत्‍तर-उत्‍तरपूर्व की ओर बढ़कर और तेज होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार इस चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 88 किलोमीटर प्रति घण्‍टे की गति से आंधी चल सकती है।

मौसम विभाग ने चटगांव, कॉक्स बाजार, मोंगला और पायरा बंदरगाहों के आसपास चार नम्‍बर के खतरे का संकेत जारी किया गया है। तो वहीं मछुआरों और अन्‍य समुद्री यात्रियों को अगली सूचना तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।


Tags