IMD Heavy Rain Alert: मॉनसून पर बड़ा अपडेट! IMD ने दो जून तक जारी किया अतिभारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में क्या?

IMD Heavy Rain Alert: IMD के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, राजस्‍थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो जून तक भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली के लिए भी बड़ी भविष्यवाणी की है।

 
uttarakhand weather school holiday dm order

IMD Heavy Rain Alert: जून महीने की शुरुआत से ही मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर कई भविष्यवाणियां कीं। इस दौरान कई राज्यों में मॉनसून का पूर्वानुमान तो सही साबित हुआ, लेकिन दिल्ली के लिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक नहीं रही। ऐसे में जहां एक ओर देश के विभिन्न राज्यों में मॉनसून की झमाझम बारिश हो रही है। वहीं दिल्ली में मौसम के अलग ही तेवर दिखाई दे रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर मॉनसून को लेकर ताजा अपडेट दिया है। इसके अनुसार दिल्ली में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। अगले 24 घंटे में कभी भी झमाझम बारिश के साथ दिल्ली का मौसम करवट ले सकता है।

जून में कई बार फेल हो गई IMD की भविष्यवाणी

दरअसल, जून महीने का आखिरी सप्ताह चल रहा है। इस दौरान मौसम ने दिल्ली-NCR के निवासियों को कई प्रकार के अनुभव दिए। कभी प्री मॉनसून की बारिश ने गर्मी से निजात दिलाई तो कभी मॉनसून ने इंतजार बढ़ा दिया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार दिल्ली में मौसम का मिजाज अप्रत्याशित रहा है। जून की शुरुआत से ही मॉनसून को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई बार आंधी-बारिश का अलर्ट तो जारी किया, लेकिन कई बार बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। IMD के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, शुक्रवार यानी 27 जून को दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

इस दौरान दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है और इस मौसम की शुरुआत के साथ ही दिल्लीवासियों को राहत का एहसास हो रहा है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। जिससे गर्मी का प्रकोप कम हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 6 दिनों तक यानी दो जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

अब जानिए महाराष्ट्र, गुजरात समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में महाराष्ट्र, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में अगले 7 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उत्तर-पश्चिम भारत में, खासकर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में 27 जून से लेकर 2 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में 27 से 29 जून के दौरान भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में 28 जून से लेकर 2 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी 27 से 30 जून तक इन क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।