दिल्ली-NCR के कई इलाकों में लगातार बारिश, लोगों को प्रदूषण से मिली काफी राहत
SC Hearing on Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को लेकर आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। राजधानी में बारिश के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार को इसके लिए धन्यवाद नहीं कर सकते, बल्कि कह सकते हैं कि भगवान ने लोगों की प्रार्थना सुन ली है। गुरुवार रात से बारिश के बाद दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम होने की उम्मीद है।
मामले की सुनवाई तीन जजों की बेंच में:
प्रदूषण के मामले को सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की बेंच सुनवाई कर रही है। इस दौरान, बेंच ने कहा कि पिछले छह वर्षों से इस मुद्दे पर सिर्फ चर्चा ही हुई है और कोई समाधान नहीं हुआ है। हर वर्ष, हमारे दखल के बाद ही सरकारें कार्रवाई करती दिखाई देती हैं। कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि हमने पूछा था कि क्या कुछ समय के लिए दूसरे राज्यों से टैक्सी दिल्ली आने पर रोक लग सकती है, आप टैक्सी पर भी ऑड-ईवन लागू करना चाहते हैं। हमारे आदेश की क्या आवश्यकता है? आप कोर्ट में अपना दबाव डालना चाहते हैं।
जैविक बारिश ने सरकारी काम को आसान बनाया :
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश से प्रदूषण कम हुआ है। पिछले दिनों प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को देखते हुए सरकार ने कृत्रिम बारिश कराने का निर्णय लिया था, हालांकि प्राकृतिक बारिश ने सरकार को यह करना आसान बनाया था। दिल्ली सरकार आईआईटी कानपुर के साथ कृत्रिम बारिश के एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी, जिसका खर्च लगभग 13 करोड़ रुपये हो सकता था।
