100 करोड़ का मुकुट, सोने की 52 नाव, 3.3 लाख करोड़ की प्रॉपर्टी, फिर भी शाही महल में नहीं रहता ये राजा

 
100 करोड़ का मुकुट, सोने की 52 नाव, 3.3 लाख करोड़ की प्रॉपर्टी, फिर भी शाही महल में नहीं रहता ये राजा

Thailand King Maha Vajiralongkorn: कुछ समय पहले हर जगह राजा –महाराजा, किंग्स, सुल्तान, बादशाह की हुकूमत रहती थी, लेकिन धीरे धीरे लोकतंत्र के आने से ये सब खत्म हो चला। समय के साथ राजाओं की शक्ति तो कम हुई लेकिन उनकी शानो शौकत में कुछ भी कमी नही आई। धन धान्य से भरपूर इन राजा महाराजा के किस्से आज भी सबको हैरान कर देती है। आज हम आपको जिस राजा के बारे में बताएंगे, वो अपनी राजशाही के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।

हम आज आपको बताएंगे थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न के बारे में, इनको लोग रामा X के नाम से बुलाते है। इस राजा का नाम दुनिया के सबसे अमीर राजा के सूची में शामिल किया जाता है। इस राजा के पास बेशुमार दौलत है, जिसकी कल्पना कर पाना भी मुश्किल है।

हजारों हेक्टेयर भूमि के मालिक

फाइनेंशियल टाइम के मुताबिक थाईलैंड के इस राज शाही परिवार के पास $40 डॉलर यानी की 3.3 लाख करोड़ की संपति है। किंग महा वजिरालोंगकोर्न की दुनिया भर में प्रॉपर्टी है। वही किंग के पास 6 हजार हेक्टेयर से ज्यादा की भूमि है। वही राजा ने इन सभी जमीनों को किराया पर दिया है, इन जमीनों पर मॉल, होटल सहित सरकारी भवन शामिल है।

वही राजा वजिरालोंगकोर्न अपने देश की नामी गिरामी कंपनियों में भी हिस्सेदारी रखते है। आपको बता दे की थाईलैंड के दूसरे सबसे बड़े बैंक सियामी में किंग वजिरालोंगकोर्न की 23 फीसदी की हिस्सेदारी है। वही औद्योगिक ग्रुप सियामी सीमेंट कंपनी में उनकी 33.3 फीसदी की हिस्सेदारी है।

महल में नही रहते राजा

थालीलैंड के राजा वजिरालोंगकोर्न दौलत के मामले में इतने धनी है की उनके सिर पर लगे ताज में 545 कैरट का बेहतरीन गोल्डन जुबली हीरा लगा हुआ है। वही इस हीरे की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 100 करोड़ रुपय बताई जाती है। वही राजा के शाही महल का नाम ’ग्रैंड पैलेस’ है। जो साल 1782 में बनकर तैयार हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी की किंग वजिरालोंगकोर्न अपने इस राजशाही महल में नहीं रहते, उस महल को म्यूजियम के तौर पर बना दिया जाता है।

52 सोने की जहाजों के मालिक

बेशुमार संपत्ति, जमीन, हीरे मोती, जेवरात के अलावा थाईलैंड के इस राजा के पास लग्जरी कार, विमान और बोट शामिल है। एक रिपोर्ट के मुताबिक राजा के पास 21 से ज्यादा हेलीकॉप्टर, 38 एयरक्राफ्ट्स, जिसमे बोइंग, एयरबस और सुखोई जैसे विमान शामिल है। इन विमानों की खास बात ये है की इनके रख रखाव करने में साल का 524 करोड़ रुपए खर्च किया जाता है। राजा वजिरालोंगकोर्न के पास महंगी से महंगी कार का कलेक्शन भी है।

वही राजा के पास सोने की नाव भी है, सोने की नाव थाईलैंड के रियासत के लिए काफी पुरानी निशानी हैं। राजा ने नव पर सोने की नक्काशी करवा रखी है।

Tags