Delhi Air Pollution: ओला-उबर बैन, Odd-Even को लेकर बड़ा अपडेट

Delhi NCR AQI / Odd Even Rule / Air Pollution Latest News Updates: भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता बुधवार को भी गंभीर श्रेणी में रही। मिली जानकारी के अनुसार शाम 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 426 दर्ज किया गया।
बता दें कि इसी बीच दिल्ली सरकार ओला, उबर और अन्य टैक्सियों की गैर-दिल्ली पंजीकृत कैब के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाएगी। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को जानकारी दी कि केवल दिल्ली में पंजीकृत कैब को ही राष्ट्रीय राजधानी में चलने की अनुमति दी जाएगी। इसको लेकर पर्यावरण मंत्री ने कहा कि इस सम्बंध में एक विस्तृत आदेश जारी किया जाएगा।
Delhi Air Pollution Odd Even Update
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को जानकारी दी कि दिल्ली गवर्नमेंट ऑड-इवन को लेकर हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार अगली सुनवाई के दौरान ऑड-इवन को लेकर दो सुझाव न्यायालय के समक्ष पेश करेगी। साथ ही पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में खुले में कूडा जलाने के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा जिसके लिए राजधानी में छह सौ ग्यारह टीमों की तैनाती की गई है।