Delhi में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा!Hathnikund Barrageसे छोड़ा गया 18000 क्यूसेक पानी

Delhi Flood, Yamuna Water Level Hike, Hathnikund Barrage News In Hindi:राजधानी दिल्ली के लाखो नागरिको के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। 

 
delhi flood yamuna water level
शनिवार शाम जलस्तर बढ़ने के बाद हथिनीकुंड बैराज के 5 गेट खोले गए हैं। जिसके बाद पानी को बड़ी यमुना में डाइवर्ट किया गया है। 

Delhi Flood Yamuna Water Level Hike, Hathnikund Barrage News In Hindi: राजधानी दिल्ली के लाखो नागरिको के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। 

राजधानी दिल्ली में मूसलाधार बारिश होने से पहले ही बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पिछले साल की तरह इस साल भी दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बता दें की पिछले साल कई इलाकों में पानी भर गया था और आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। 

Hathnikund Barrage Delhi Distance

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों से भारी बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। शनिवार शाम जलस्तर बढ़ने के बाद हथिनीकुंड बैराज के 5 गेट खोले गए हैं। जिसके बाद पानी को बड़ी यमुना में डाइवर्ट किया गया है। 

 हथिनीकुंड बैराज पर ज्यादातर पानी देहरादून स्थित डाकपत्थर बैराज से आता है। तो वहीं डाकपत्थर बैराज पर पानी उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से आता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे डाकपत्थर बैराज पर अधिक पानी आने लगा है। वहां से शनिवार को अधिक मात्रा में पानी छोड़ने की वजह से हथिनी कुंड बैराज पर 39,205 क्यूसेक पानी इकट्ठा हो गया, जिसे आगे यमुना में डिस्चार्ज कर दिया गया। 

अधिकारियों के अनुसार इस सीजन में अभी तक यह सबसे अधिक मात्रा में हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी है। बता गया की इसके पहले बैराज से 352 से 400 क्यूसेक के आसपास ही पानी छोड़ा जा रहा था।

Hathnikund Barrage Yamuna Water Level, Delhi Flood Alert