Delhi की AQI फिर से 'Danger Zone' में, जानें आपके एरिया का हाल!

 
Delhi की AQI फिर से 'Danger Zone' में, जानें आपके एरिया का हाल!

Delhi NCR Air Quality Index / Air Pollution News In Hindi: भारत की राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Delhi NCR Air Quality Index) - एक्यूआई (AQI) सुबह फिर से 'गंभीर' श्रेणी में बदल गया, इसके बाद यह मामूली सुधार के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) के अनुसार, बुधवार 7 बजे आनंद विहार में एक्यूआई स्तर 452, आरके पुरम में 433, पंजाबी बाग में 460 और आईटीओ में 413 दर्ज किया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में कल औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) 395 रहा जो 'बहुत खराब श्रेणी' है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों को फसल अवशेष जलाने पर रोक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और कहा कि प्रदूषण के कारण लोगों को मरते नहीं छोड़ा जा सकता। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार खराब होने को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद जिला प्रशासन ने स्कूलों में कक्षाएं निलंबित कर दीं हैं।

Tags