Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली में फिर भूकंप के झटके, 5.6 की तीव्रता से हिली धरती
Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. ये तीन दिन में दूसरा झटका है. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई.
Delhi Bhukamp News, Delhi Earthquake Today 11 January News: दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में गुरुवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। बता दें कि पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटके लाहौर, इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा शहरों में भी महसूस किए गए थे। भारत सरकार की नोडल एजेंसी, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था।
भूकंप की तीव्रता: 6.1, 11-01-2024, 14:50:24 IST पर आया, अक्षांश: 36.48 और लंबाई: 70.45, गहराई: 220 किमी, स्थान: अफगानिस्तान," एक्स पर लिखा।
