सरकारी कर्मियों के लिए अच्‍छी खबर, बढ़कर 62 साल हुई रिटायरमेंट उम्र, जानें और भी बड़े फैसले

 
सरकारी कर्मियों के लिए अच्‍छी खबर, बढ़कर 62 साल हुई रिटायरमेंट उम्र, जानें और भी बड़े फैसले

Government employees retirement age increased to 62 years News: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर कई दिनों से चल रही सेवानिवृत्ति आयु में बढ़ोतरी की बात से जुड़ी मिली नई अपडेट।दरअसल राज्य में कई दिनों से सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु में बढ़ोतरी करने की बात चल रही थी जिसके बाद हाई कोर्ट द्वारा इस मामले पर बड़ा फैसला सुनाया गया है।

तो चलिए जानते हैं कि आखिर हाई कोर्ट द्वारा सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु में वृद्धि से संबंधित क्या नए फैसले लिए गए हैं?बता दे कि हाई कोर्ट ने रिटायरमेंट की उम्र में वृद्धि से संबंधित एक बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति आयु में बढ़ोतरी कर 60 से 62 साल कर दी जाएगी।

लेकिन बता दे कि आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु में बढ़ोतरी तो की गई है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह आदेश दिया है कि सरकार से संबंधित निगम और सोसाइटी में कार्यरत कर्मचारियों पर यह नियम लागू नहीं होते हैं।इतना ही नहीं आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने निगम में कार्यरत सभी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाकर 62 वर्ष करने की मांग को भी रद्द कर दिया है।

बता दें कि आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा एपी पब्लिक एंप्लॉयमेंट 1984 द्वारा यह आदेश दिया है कि मात्र सार्वजनिक सेवा के तहत नियुक्त कर्मचारी और वे कर्मचारी जो कि सीधे सरकारी मामलों से जुड़े होते हैं,उन्हीं से वेतन प्राप्त कर रहे हैं मात्र उनकी ही रिटायरमेंट आयु 62 वर्ष की जाएगी।

सरकार के महाधिवक्ता एस. श्रीराम ने जानकारी देते हुए कहा कि यह नियम मात्र राज्य सरकार के कर्मचारियों पर ही लागू होता है।इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि कुछ निगम द्वारा सरकार की अनुमति के बगैर ही सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्णय लिया गया था जो कि अवैध है और इसे हाईकोर्ट खारिज करती है।

Tags